माघ मेला-2026 को लेकर प्रशासन सतर्क, शांति-सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु डीएम व एसपी प्रतापगढ़ ने मदाफरपुर मोड़ पर रूट डायवर्जन व पार्किंग का किया स्थलीय निरीक्षण

माघ मेला-2026 को लेकर प्रशासन सतर्क, शांति-सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु डीएम व एसपी प्रतापगढ़ ने मदाफरपुर मोड़ पर रूट डायवर्जन व पार्किंग का किया स्थलीय निरीक्षण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ माघ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत आज दिनांक 14.01.2026 को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के साथ थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत मदाफरपुर मोड़ स्थित रूट डायवर्जन एवं पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान माघ मेला अवधि में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए शान्ति, सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का गहनता से अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि आमजन एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि माघ मेला-2026 के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय से अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए निर्देश

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal