जेठवारा के डेरवा नगर पंचायत में भारी सुरक्षा के बीच गणपति बप्पा को दी गई विदाई

जेठवारा के डेरवा नगर पंचायत में भारी सुरक्षा के बीच गणपति बप्पा को दी गई विदाई

रिपोर्ट: दीप चन्द्र पाण्डेय प्रतापगढ़। थाना जेठवारा क्षेत्र के डेरवा नगर पंचायत में दस दिनों तक चले गणेशोत्सव का सोमवार, 21 सितंबर 2026 को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। गणपति विसर्जन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई।

भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक पहुंचाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाए और विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा बल लगाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के बीच गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

गणेश उत्सव समितियों ने शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन, सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय नागरिकों का आभार जताया। विसर्जन प्रक्रिया के शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें