जनकल्याण परिषद की ओर से छठ पूजा की भव्य व्यवस्था, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
संवाददाता सर्वेश राय लुधियाना में जनकल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र मिश्रा की ओर से छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। इस दौरान छठ व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की तथा भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पूजा पंडाल में पहुंचे भाजपा नेता श्री भूपेंद्र राय ने सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वहीं, कांग्रेस नेता श्री विक्रमजीत सिंह बाजवा ने भी श्रद्धालुओं को छठ पर्व की बधाई देते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जनकल्याण परिषद के माध्यम से छठ पूजा के आयोजन के लिए एक विशाल एवं स्थायी स्थान की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में श्रद्धालुओं को पूजा के लिए जगह की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में छठ महापर्व को और भी भव्य एवं धूमधाम से मनाया जा सकेगा।
कार्यक्रम के अंत में जनकल्याण परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।











