मां गंगा के पावन तट पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा

मां गंगा के पावन तट पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा

संवाददाता विमल मिश्रा प्रयागराज लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार को संगम तट समेत शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। संगम तट पर सुबह से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम होते-होते घाटों पर मेले जैसा दृश्य नजर आने लगा। सिर पर पूजन सामग्री से सजे दौरे और हाथों में सूप लिए व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंचीं। घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे और दीपों की रोशनी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

संगम तट के अलावा बलुआ घाट, दशाश्वमेध घाट, दारागंज, गऊ घाट, नैनी, झूंसी और फाफामऊ समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। व्रतियों ने नदी के जल में खड़े होकर विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें