जनपद में हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्ता हुई गिरफ्तार।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मान्धाता पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।थाना मान्धाता पर दिनांक 22.11.2026 को वादिनी संगीता देवी निवासी ग्राम बलापुर, थाना जेठवारा द्वारा तहरीर दी गई थी कि उनके भाई शिवराम पटेल निवासी ग्राम अहिना, थाना मान्धाता को दिनांक 20.11.2026 को सुबह करीब 07:00 बजे पत्नी रूपा देवी से संबंधित विवाद को लेकर राज बहादुर पटेल, हरिश्चन्द्र पटेल एवं 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कुटुलिया चौराहे से जबरन ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट की गई तथा रात्रि करीब 12:00 बजे मरणासन्न अवस्था में घर के सामने छोड़ दिया गया।दिनांक 21.11.2026 को जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में शिवराम पटेल द्वारा घटना की जानकारी दी गई तथा दिनांक 22.11.2026 को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मान्धाता में मु0अ0सं0 168/2026 धारा 191(2), 105, 127(2), 61(2)(क), 115(2), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।इसी मुकदमे में वांछित अभियुक्ता रूपा पत्नी शिवराम पटेल उर्फ मंगल निवासी ग्राम अहिना (भग्गू की बाग), थाना मान्धाता, उम्र करीब 32 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.11.2026 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -उ0नि0 अरविन्द कुशवाहा मय हमराह का0 पंकज कुमार, रि0का0 सचिन यादव, म0का0 प्रीती मिश्रा एवं रि0म0का0 पूजा यादव, थाना मान्धाता।











