युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से दबोचे गए

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से दबोचे गए

संवाददाता -सदानंद द्विवेदी

प्रतापगढ़। लालगंज क्षेत्र में 25 वर्षीय युवती शिवांगी गुप्ता की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवांगी गुप्ता की मौत के बाद उसके भाई को किताबों के बीच से एक सुसाइड नोट मिला था। इसी सुसाइड नोट के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मामले में फरार चल रहे आरोपी ललित चतुर्वेदी और विकास मिश्रा फरीदाबाद में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपकर रह रहे थे। पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर लालगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें