थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त को थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को थाना क्षेत्रान्तर्गत गौरा माफी कब्रिस्तान के पास से किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 01अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर किया गया बरामद
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 11.12.2025 को वादी निवसी ग्राम पूरेधनी थाना आसपुर देवसरा के भाई को घर से बुलाकर आरोपीगणों द्वारा तमन्चे से गोली मारकर घायल कर देने के प्रकरण में थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0 345/25 धारा 109(1)/61 (2)/3(5) बीएनएस बनाम 06 नामजद व 02 व्यक्ति अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री राकेश चौरसिया के नेतृत्व में थाना आसपुर देवसरा के उ0नि0 सचिन कुमार पटेल मय हमराह उ0नि0 संजय कुमार,का० कैलाश यादव,का0 नीरज पटेल द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग, विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 345/25 धारा 109(1)/61 (2)/3(5) बीएनएस बढोत्तरी धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित 01-अभियुक्त शिवा सिंह पुत्र आशीष सिंह उर्फ राजू सिंह उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम डिहिआ थाना खुटहन जनपद जौनपुर को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत गौरा माफी कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 01अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर व 01अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
01. अभियुक्त शिवा सिंह पुत्र आशीष सिंह उर्फ राजू सिंह उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम डिहिआ थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
बरामदगी
01- अभियुक्त की निशादेही पर 01अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद ।
पुलिस टीम
उ0नि0 सचिन कुमार पटेल मय हमराह उ0नि0 संजय कुमार,का० कैलाश यादव,का0 नीरज पटेल थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ ।
ये भी पढ़ें शंकराचार्य के अपमान से आहत कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च जमकर की नारेबाजी प्रतापगढ












