शंकराचार्य के अपमान से आहत कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च जमकर की नारेबाजी प्रतापगढ 

शंकराचार्य के अपमान से आहत कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च जमकर की नारेबाजी प्रतापगढ 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्र हुए कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा ।इस दौरान कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर शंकराचार्य जी एवं उनके शिष्यों को स्नान से रोका गया उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया कुछ ।कुछ बटुकों की चोटी खींचकर अपमानित करने जैसी अमानवीय घटना भी सामने आई ,जिसमें धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई है ।शंकराचार्य एवं उनके शिष्यों के विरुद्ध दर्ज की गई FIR को प्रथम दृष्टया एकतरफा एवं दुर्भावना पूर्ण एवं राजनीतिक विद्वेष की भावना से कराया गया कार्य है जो पूर्णतया गलत एवं निंदनीय है ।जिला प्रवक्ता सुरेश मिश्रा ने कहा की शंकराचार्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने वाले व्यक्ति की पृष्ठभूमि परिस्थितियों एवं संभावित प्रेरक तत्वों का भी निष्पक्ष परीक्षण किया जाए जिससे सत्य की स्थिति स्पष्ट होसके। इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, प्रेमशंकर द्विवेदी मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिंह एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा विद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला सुरेश कुमार सरोज राजेंद्र वर्मा अंजली उपाध्याय इंदिरानंद तिवारी मासूम हैदर भवानी शंकर दुबे विजय प्रताप त्रिपाठी के किस शुक्ला उमेश तिवारी धर्मराज सिंह मोहम्मद वसीम सुधीर तिवारी रवींद्र मिश्र समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।

ये भी पढ़ें थाना रानीगंज पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया