देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली में भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली।अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति को एहतियातन जांच और उपचार के लिए AIIMS में भर्ती किया गया है। फिलहाल उन्हें एक विशेष मेडिकल टीम की देखरेख में रखा गया है। डॉक्टरों द्वारा नियमित जांच की जा रही है और आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण पूरे किए जा रहे हैं।
उपराष्ट्रपति के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाएं की जा रही हैं। विभिन्न दलों के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की ह।AIIMS प्रशासन की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर समय-समय पर आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने की संभावना है।












