महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आगरा मंडल के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आगरा मंडल के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण

रिपोर्ट जय भगवान बघेल। मथुरा उत्तर प्रदेश

दिनांक 30.04.2026 को महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह द्वारा आगरा कैंट–मथुरा-भूतेश्वर रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया, जिसके माध्यम से रेल परिचालन एवं ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में आगरा छावनी, ईदगाह, बाद, मथुरा जंक्शन का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने बाद रेलवे स्टेशन का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया तथा बाद रूट रिले इंटरलॉकिंग प्रणाली का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात मथुरा जंक्शन स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, जलपान गृह, शौचालय, टिकट काउंटर आदि यात्री सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का जायजा लेते हुए महाप्रबंधक ने भविष्य में विकसित की जाने वाली सुविधाओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय कक्ष के पुनर्विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही, निर्माणाधीन द्वितीय प्रवेश द्वार के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में ईदगाह रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, जलपान गृह एवं शौचालय आदि का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, आगरा गगन गोयल, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक प्रयागराज एस. एस चंद्रयान, सचिव महाप्रबंधक अखिल शुक्ल सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें