हाथरस में सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ी ठगी, भाई-बहन से 5 लाख से अधिक हड़पे

हाथरस में सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ी ठगी, भाई-बहन से 5 लाख से अधिक हड़पे

संवाददाता – अश्वनी कुमार
जिला – हाथरस

हाथरस में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित भगवतीप्रसाद निवासी नगला भूरा ने बताया कि 4 जनवरी 2022 को बनवारीलाल पुत्र यादराम निवासी गढ़ी तमना अपने दो साथियों सौरभ दुबे और कासिम के साथ उनके घर आया था। आरोप है कि बनवारीलाल ने स्वयं को ग्रामीण खाद्य एवं बीज सहकारी केंद्र में अधिकारी बताया और अपने दोनों साथियों को भी विभागीय अधिकारी के रूप में परिचित कराया।
तीनों आरोपियों ने भगवतीप्रसाद के पुत्र भानू प्रताप और पुत्री ममता को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और इसके एवज में 6 लाख रुपये की मांग की। भरोसा दिलाने के लिए आरोपियों ने भानू प्रताप और ममता के शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और फोटो भी ले लिए। पीड़ित के अनुसार अलग-अलग किश्तों में उनसे 5 लाख रुपये से अधिक की रकम ले ली गई। आरोप है कि 13 सितंबर 2022 को आरोपियों ने भानू प्रताप सिंह और ममता के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए। इसके बाद 21 जनवरी 2023 को फर्जी सैलरी चेक भी दिए गए। जब इन चेकों को बैंक में जमा किया गया तो अपर्याप्त धनराशि (इंसफिशिएंट फंड) के कारण भुगतान नहीं हो सका। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगने या नौकरी के बारे में सच्चाई जाननी चाही, तो आरोपियों ने जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। बाद में भगवतीप्रसाद को जानकारी हुई कि आरोपियों ने इसी तरह कई अन्य लोगों से भी नौकरी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की है।

पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal