थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी लोनी
दिनांक 13.01.2026 को थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र के साथ अभियुक्त समीर पुत्र मौ० हाशिम निवासी अशोक विहार थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 33 वर्ष को सब्लू गढी रोड समाधी के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। उक्त मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना गोकुलपुरी दिल्ली में चोरी का अभियोग पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना लोनी पर सुसंगत धारा-317 (2)/317 (5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुछताछ का विवरण-
अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि उक्त मोटरसाइकिल मैंने मौका पाकर दिल्ली से चोरी की थी तथा यह तमंचा मैं लोगों को डराने के लिये अपने पास रखता हूँ। मैं उक्त चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में निकला था कि चैकिंग में पकडा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
समीर पुत्र मौ० हाशिम निवासी अशोक विहार थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 33 वर्ष
बरामदगी का विवरण –
चोरी की 01 मोटरसाइकिल व 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस
बरामद।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग –
अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोनी पर उपरोक्त प्रकरण में 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है। व उक्त मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना गोकुलपुरी दिल्ली पर चोरी का 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम,थाना लोनी पुलिस टीम।












