जनपद में दो और नए परिवार नियोजन काउंसलिंग कॉर्नर की शुरुआत योग्य दंपति को मिलेगी परिवार नियोजन परामर्श की सुविधा

जनपद में दो और नए परिवार नियोजन काउंसलिंग कॉर्नर की शुरुआत योग्य दंपति को मिलेगी परिवार नियोजन परामर्श की सुविधा

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान बहराइच

बहराइच, जिले में परिवार नियोजन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए अब गैर-‘उम्मीद’ ब्लॉकों में भी परिवार नियोजन काउंसलिंग कॉर्नर (एफपीसीसी) की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस क्रम में मोबियस फाउंडेशन, स्वास्थ्य विभाग और उम्मीद परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में चित्तौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हज़ूरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नए एफपीसीसी का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि इन काउंसलिंग कॉर्नरों का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक विकल्पों, प्रजनन स्वास्थ्य और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से संबंधित सही व विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराना है। “ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार भ्रांतियों और जानकारी की कमी के कारण परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाता। अब लोगों को उनके नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों से सीधे काउंसलिंग मिलेगी, जिससे उन्हें समय पर सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी। चित्तौरा और हज़ूरपुर के एफपीसीसी में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी नियमित रूप से ओपीडी में आए योग्य दंपति की व्यक्तिगत काउंसलिंग, करेंगे। इससे न केवल जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि परिवार नियोजन को लेकर मौजूद सामाजिक झिझक और गलतफहमियाँ भी कम होंगी। इन एफपीसीसी से 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग के योग्य दंपतियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें सुरक्षित गर्भनिरोधक विकल्प, परामर्श और आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी, जिससे अनियोजित गर्भधारण में कमी और मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद है। पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि राम बरन यादव ने बताया कि जिले में अब तक उम्मीद ब्लॉकों में 15 एफपीसीसी और नॉन-उम्मीद ब्लॉकों में 3 एफपीसीसी स्थापित हो चुके हैं। इस तरह बहराइच जिले में कुल 18 परिवार नियोजन काउंसलिंग कॉर्नर सक्रिय रूप से संचालित हो रहे हैं, जिससे परिवार नियोजन सेवाओं की पहुँच काफी व्यापक हो गई है। सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने कहा हमारा लक्ष्य है कि हर ब्लॉक और अधिकतम समुदाय तक गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन सेवाएँ पहुँचें।

एफपीसीसी के माध्यम से हम सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ परिवार और जागरूक समाज की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल