कैसरगंज में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

कैसरगंज में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान बहराइच

कैसरगंज क्षेत्रवासियों के लिए एक सराहनीय पहल के तहत समाजसेवी डॉ. अरविन्द सिंह द्वारा एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया,इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क आँखों की जाँच एवं परामर्श उपलब्ध कराना रहा, कार्यक्रम में बृजेश पाण्डेय जिलाध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, उनके आगमन पर आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में बृजेश पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, आयोजक डॉ. अरविन्द सिंह जो समाजसेवी एवं भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं,ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, कार्यक्रम के दौरान भाजपा संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनकल्याण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और स्थानीय लोगों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें