थाना कौशाम्बी SHO पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 लेपटॉप, 01 पासपोर्ट व 01 मोटर साइकिल बरामद।

थाना कौशाम्बी SHO पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 लेपटॉप, 01 पासपोर्ट व 01 मोटर साइकिल बरामद।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाला थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा वादी की गाड़ी का शीशा तोड़कर लेपटॉप व पासपोर्ट चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 लेपटॉप, 01 पासपोर्ट व 01 मोटर साइकिल बरामद।कार्यवाही का विवरणः- दिनांक 17.02.2026 को वादी श्री गौरव कुमार दुबे निवासी सेक्टर-5 वैशाली ने लिखित तहरीर दी और बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरी गाड़ी का शीशा तोड़कर गाड़ी से लेपटॉप एप्पल मैकबुक PRO 13 व पासपोर्ट चोरी कर लिया है। जिसके सम्बन्ध में थाना कौशाम्बी पर धारा 305, 324(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में दिनांक 17.02.2025 को थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर बादी की गाड़ी का शीशा तोड़कर लेपटॉप व पासपोर्ट चोरी करने वाला 01 अभियुक्त इमरान पुत्र हामिद खान निवासी राजीव नगर नवयग पब्लिक स्कूल के सामने चौड़ी गली थाना खोड़ा गाजियाबाद उम्र करीब 30 वर्ष को शॉप्रिक्स मॉल सेक्टर 05 वैशाली से इन्दिरापुरम जाने वाले रास्ते से चोरी का 01 लेपटॉप, 01 पासपोर्ट व 01 मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त इमरान उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग की धारा 305, 324(2) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरण:- गिरफ्तार अभियुक्त इमरान उपरोक्त से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्त नशा करने व जुआ, सट्टा आदि खेलने के लिए चोरी की घटनाएं करता है तथा चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त रूपयों से नशा करता है तथा जुआ व सट्टा खेलता है। इसीक्रम में अभियुक्त ने दिनांक 16.02.2026 को दिल्ली से बरामद मोटर साइकिल को चोरी किया था तथा दिनांक 17.02.2026 को वैशाली से गाड़ी का शीशा तोड़कर बरामद लेपटॉप व पासपोर्ट चोरी किया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

इमरान पुत्र हामिद खान निवासी राजीव नगर नवयुग पब्लिक स्कूल के सामने चौड़ी गली थाना खोड़ा गाजियाबाद उम्र करीब 30 वर्ष।

बरामदगी का विवरण:-

चोरी का 01 लेपटॉप, 01 पासपोर्ट व ०। मोटर साइकिल बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-

गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना कौशाम्बी पर चोरी का 01 अभियोग तथा दिल्ली में चोरी का 01 अभियोग पंजीकृत कुल 02 अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक अपराध की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पलिस टीमः-थाना कौशाम्बी पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें