गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
दिनांक 26.4.2026 को वादी द्वारा थाना लोनी पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्तगण आमिर उर्फ सोनू पुत्र जहीर निवासी सुभाष पार्क गुर्जर चौक बागरानप थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 26 वर्ष आदि द्वारा वादी के लड़के सोनू के साथ डंडे से मारपीट करना व जातिसूचक शब्द कहना तथा वादी के लडके सोनू की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाना जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी पर सुसंगत धारा 105/115 (2) बीएनएस एवं 3 (2) (v) SC/ST एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त जहीर पुत्र इदरीश निवासी सुभाष पार्क गुर्जर चौक बागरानप थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 52 वर्ष का नाम भी प्रकाश में आया तथा अभियोग में धारा 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी एवं गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। तत्पश्चात आज दिनांक 28.4.2026 को थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना में वांछित अभियुक्तगण 1. आमिर उर्फ सोनू पुत्र जहीर निवासी सुभाष पार्क गुर्जर चौक बागरानप लोनी थाना लोनी गाजियाबाद, उम्र करीब 26 वर्ष 2. जहीर पुत्र इदरीश निवासी सुभाष पार्क गुर्जर चौक बागरानप थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 52 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिनकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण नाम का नाम व पता-1. आमिर उर्फ सोनू पुत्र जहीर निवासी सुभाष पार्क गुर्जर चौक बागरानप थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 26 वर्ष (2.)जहीर पुत्र इदरीश निवासी सुभाष पार्क गुर्जर चौक बागरानप थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 52 वर्ष ।बरामदगी का विवरण,घटना में प्रयुक्त 01 डंडा बरामद। अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि विवादित मकान की साफ- सफाई को लेकर सोनू पुत्र चरण सिंह निवासी बागराणप लोनी गाजियाबाद के साथ मारपीट हो गयी थी, गुस्सा आने पर हमने उसे डंडे से मारा था जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गयी थी। पकड़े जाने के डर से हम छुप गए थे और आज बाहर जाने की फिराक मे निकले थे कि तभी हमें पुलिस ने पकड़ लिया। आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग-अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना लोनी पर उपरोक्त प्रकरण के संबंध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना लोनी पुलिस टीम।












