थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक डबल बैरल बंदुक, 07 जिंदा कारतूस 12 बोर, 01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र
आज दिनांक 16.03.2026 को वादी द्वारा थाना लोनी बॉर्डर पर तहरीर दी गई कि पंजाब एण्ड सिन्ध बैंक में चोपडा सिक्योरिटी एंजेसी की तरफ से कार्यरत गार्ड/अभियुक्त रविंदर हुड्डा द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर बैंक के केबिन में घुसकर मैनेजर अभिषेक कुमार पुत्र संजय शर्मा निवासी लक्खीपुर पटना बिहार को गोली मार देना जिसको उपचार हेतु GTB अस्पताल दिल्ली में ले जाना जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करना जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर पर तत्काल सुसंगत धारा 103(1)/3 (5) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम व स्वाट टीम ग्रामीण जोन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर हत्या कारित करने वाले अभियुक्त 1. रविंदर हुड्डा पुत्र नारायन निवासी मन्सूरपुर थाना चाँदी नगर जिला बागपत उम्र करीब 50 वर्ष 2. शिशुपाल पुत्र सुखबीर निवासी मन्सूरपुर थाना चाँदी नगर जिला बागपत उम्र करीब 57 वर्ष को थाना क्षेत्र लोनी बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से एक डबल बैरल बंदूक, 07 जिंदा कारतूस 12 बोर, 01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध उपरोक्त अभियोग में बरामदगी के आधार पर अभियोग में आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुछताछ का विवरण
अभियुक्त रविंदर हुड्डा ने पूछताछ करने पर बताया कि हम दोनों लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। मैं करीब ढाई माह से इसी बैंक में गार्ड की नौकरी करता हूँ। वह मुझे सैलरी कम देता था तथा छुट्टी मांगने पर छुट्टी नही देता था जिसे लेकर मेरी बैंक मैनेजर से कहा-सुनी हो गई थी, गुस्से में आकर मैंने बैंक मैनेजर को अपनी बंदूक से गोली मार दी उस समय शिशुपाल मेरे साथ था।
गिरफ्तार अभियुक्त गण का विवरण-
1. रविंदर हुड्डा पुत्र नारायन निवासी मन्सूरपुर थाना चाँदी नगर जिला बागपत उम्र करीब 50 वर्ष
2. शिशुपाल पुत्र सुखबीर निवासी मन्सूरपुर थाना चाँदी नगर जिला बागपत उम्र करीब 57 वर्ष
बरामदगी का विवरण
एक डबल बैरल बंदूक, 07 जिंदा कारतूस 12 बोर, 01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद ।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-
अभियुक्तगण के विरुद्ध उक्त प्रकरण के संबंध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम।
स्वाट टीम ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद।












