थाना सिहानीगेट पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी करने वाले 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 ई लोडर बरामद।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
एसीपी श्रीमती उपासना पाण्डेय,द्वारा चोरी की घटना का खुलासा एंव कार्यवाही का विवरण-दिनांक 17.01.2026 को थाना सिहानी गेट पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध वाहन व्यक्ति चैकिंग, गश्त एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना सिहानी गेट पर धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी का 01 ई- लोडर (रजि. नं. UP14 QT 9851) मेरठ रोड स्थित अंबुजा पार्क, पटेल नगर के पास से बरामद किया गया तथा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी। अभियुक्तों ने बताया कि उक्त बरामद ई-लोडर को उन्होंने दिनांक 17.01.2026 की सुबह के. के. मित्तल अस्पताल, पटेल नगर के पास से चोरी किया था। साथ ही उन्होंने सिहानीगेट क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पूर्व में भी लगभग 04 ई-रिक्शे चोरी करने की बात स्वीकार की।इसके अतिरिक्त अभियुक्तगण ने थाना नंदग्राम पर धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित दिनांक 10.01.2026 को श्री वैष्णो नर्सरी, राजनगर एक्सटेंशन के सामने से एक बैटरी ई-रिक्शा चोरी करने की बात भी स्वीकार की। उक्त रिक्शा को अभियुक्त फुरकान ने अपने कबाड़ की दुकान पर ले जाकर बैटरी व अन्य पार्ट्स निकालकर काट दिया और उन्हें कबाड़ियों को अलग-अलग बेच दिया। प्राप्त धनराशि को तीनों अभियुक्तों ने आपस में बांटकर व्यक्तिगत खर्च कर लिए।अभियुक्तगण ने यह भी बताया कि उन्होंने थाना नंदग्राम क्षेत्र से पूर्व में लगभग 02 रिक्शे चोरी कर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर बेच दिए। अब तक अभियुक्तगण द्वारा आधा दर्जन से अधिक ई-रिक्शों की चोरी कर उन्हें काटकर नष्ट किया जा चुका है
।बरामदगी का विवरण
अभियुक्तगण के कब्जे से 01 ई लोडर बरामद।नाम पता अभियुक्त-
1. दीपक पुत्र स्व० दुर्विजय नि० गुलधर फाटक के पास, से0 23 संजय नगर थाना मधुबन बापूधाम जनपद गाजियाबाद मूल निवासी अलापुर ककराला थाना अलापुर ककराला जनपद बदाँयू।
2. धर्मेन्द्र पुत्र भरत सिंह नि० गुलघर फाटक के पास, के०डी०एम० स्कूल, से0 23 संजय नगर थाना मधुबन बापूधाम जनपद गाजियाबाद।
3. फुरकान पुत्र रहमान नि० मोरटा थाना मधुबन बापूधाम जनपद गाजियाबाद मूल निवासी ग्राम मल्लूपुरा थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर।आपराधिक इतिहास-अभियुक्त दीपक उपरोक्त के विरूद्ध पूर्व में थाना साहिबाबाद, थाना मधुचन बापूधाम, थाना
मुरादनगर, थाना नन्दग्राम पर वाहन चोरी व अन्य चोरी के 01-01 कुल 04 अभियोग पंजीकृत है।अभियुक्त धर्मेन्द्र उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में थाना नन्दग्राम पर मारपीट का 101
अभियोग व थाना नन्दग्राम में वाहन चोरी का 01 अभियोग पंजीकृत है।अभियुक्त फुरकान उपरोक्त के विरुद्ध थाना नन्दग्राम पर वाहन चोरी का 01 अभियोग पंजीकृत है।गिरफ्तार करने वाली टीम थाना सिहानीगेट पुलिस टीम












