रास्ते के विवाद में हत्या के प्रयास के मुकदमे में 04 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, बाँस के डण्डे व प्लास्टिक पाइप बरामद
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित 04 अभियुक्त/अभियुक्ता को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया, उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, बाँस के डण्डे व प्लास्टिक पाइप बरामद की गई पूर्व के रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षीगण द्वारा वादिनी निवासी ग्राम सेतापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को भद्दी-भद्दी गालियाँ दी गईं। वादिनी के देवर द्वारा मना करने पर आरोपीगण एक राय होकर लाठी-डण्डा व कुल्हाड़ी से जान से मारने की नीयत से देवर पर हमला कर दिए, जिससे कुल्हाड़ी लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के परिजन बीच-बचाव करने पहुँचे तो आरोपियों द्वारा घर में घुसकर उनके साथ भी मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0 42/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/352/351(3)/109(1)/333 बीएनएस बनाम 1. रामदौर पुत्र भुवर, 2. सुशील पुत्र रामदौर, 3. बलजीत पुत्र रामदौर, 4. खुशबू पत्नी सुशील कुमार, 5. ज्योति पत्नी बलजीत, 6. शान्ता पत्नी रामदौर समस्त निवासीगण ग्राम सेतापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है।












