एटा में 12 रबीउल अव्वल का जुलूस-ए-मुहम्मदी निकला: 1500 सालाना जश्न की शुरुआत

एटा में 12 रबीउल अव्वल का जुलूस-ए-मुहम्मदी निकला: 1500 सालाना जश्न की शुरुआत

संवादाता अमन अहमद एटा शहर में पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन 12 रबीउल अव्वल बड़े ही जोशो-ख़रोश के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह 9 बजे से जुलूस-ए-मुहम्मदी की शुरुआत हुई। शहर की गलियों और मुख्य मार्गों से गुज़रते हुए यह जुलूस परंपरागत अंदाज़ में निकाला गया।

इस मौके पर बच्चों, नौजवानों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर जुलूस का इस्तकबाल किया गया। नात-ए-पाक और सलाम पेश किए गए। पूरे माहौल में रूहानी कैफियत देखने को मिली।

इस जुलूस-ए-मुहम्मदी के साथ ही 1500 सालाना जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी का आगाज़ हो चुका है। धार्मिक उलेमा और सामाजिक संगठनों ने अमन और मोहब्बत का पैगाम दिया। और अमन, चैन और अदब के साथ रहने की गुज़ारिश की गई।

ये भी पढ़ें एटा : चौकी पर बैठकर युवक ने बनाई रील, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें