नगर पालिका अध्यक्ष व सीएमओ ने गुजरात मे लिया प्रशिक्षण 

नगर पालिका अध्यक्ष व सीएमओ ने गुजरात मे लिया प्रशिक्षण 

बेमेतरा :- नगरीय प्रशाशन एवं विकाश विभाग रायपुर द्वारा राज्य शहरी विकाश अभिकरण के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2’0 के तहत प्रदेश के 54 नगर पालिका अध्यक्षओ को अध्ययन सह भ्रमण कराया गया इसी कड़ी मे नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा ने गुजरात के सूरत नगर निगम मे तीन दिवसीय अध्ययन सह भ्रमण प्रशिक्षण प्राप्त किया नगर निगम सूरत द्वारा ठोस एवं तरल आपशिष्ट प्रबधन अंतर्गत किये गए उत्कृष्ट कार्यों का अवलोकन किया गया उल्लेखनीय है की बेमेतरा जिला बनने के बाद यह पहला अवसर रहा जब स्थानीय नगर पालिका के अध्यक्ष एवं मुख्यनगर पालिका अधिकारी ने सयुंक्त रूप से इस तरह का स्थल भ्रमण सह प्रशिक्षण लिया अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बताया की स्वछता और अपशिष्ट प्रबधन मे सूरत नगर निगम देश भर मे माडल के रूप मे जाना जाता है।

उन्होंने कहा की इस प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवो का लाभ बेमेतरा की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने मे लिया जायेगा इस दौरान बेमेतरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा के अलावा सूरत कमिश्नर सहित प्रदेश भर के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें एटा में 12 रबीउल अव्वल का जुलूस-ए-मुहम्मदी निकला: 1500 सालाना जश्न की शुरुआत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें