एटा में दर्दनाक हादसा : इको कार की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में शोक
संवाददाता कव्यांश रावत. एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिरसारी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव निवासी 75 वर्षीय रामदयाल सुबह घर के पास टहल रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही इको कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अचानक हुई इस दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन को पकड़ने और चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और लोग क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें नगर पालिका अध्यक्ष व सीएमओ ने गुजरात मे लिया प्रशिक्षण












