विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष : टाउन हॉल में गूंजा सुशासन का संकल्प

विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष : टाउन हॉल में गूंजा सुशासन का संकल्प

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित “विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष” विषयक भव्य कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा उपस्थित रहे और उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में हुए व्यापक विकास, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना के विस्तार, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी योजनाओं तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उपस्थित जनसमूह को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विकास और विश्वास की यह यात्रा देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है तथा जनकल्याण की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विकास और सुशासन के संकल्प को और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, किसान नेता योगेश तिवारी, रामकृष्ण साहू, सभापति विकास तंबोली, सभापति नीतू कोठारी, युगल देवांगन, प्रणिश रजक, लक्की साहू, डॉ. विनय साहू, संदीप यादव, विजय वर्मा, एसडीएम भारद्वाज, नगर पालिका सीएमओ नरेश वर्मा एवं गोपी देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से ओतप्रोत रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें