खिल्लाबारी में भारी बारिश से घर गिरने 15 भेड़ों की दबकर हुई मौत, ग्रामीण को हुआ भारी नुकसान
संवाददाता अनिल कुशवाहा
(झांसी)तहसील टहरौली क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की फसलों को चौपट कर दिया जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है लेकिन अभी भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के खपरैल घर गिर रहे हैं आज बुधवार को सुबह 8 बजे खिल्लाबारी में सुबह ग्रामीण जाहर पाल पुत्र लल्लू पाल भेड़ों का पालन पोषण कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था अचानक घर गिरने से 15 भेड़ों की मलबे में दबकर मौत हो गई ग्रामीण ने कहा कि उसे करीब 1 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है ग्राम प्रधान दिलीप यादव ने कहा कि ग्रामीण को काफी नुकसान हुआ है शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता राशि हेतु ग्राम के लेखपाल को घटना की सूचना दी है
इसे भी पढ़ें एटा में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 118 वाहन चालान












