दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡लखनऊ– 4000 किलो के करीब पनीर पकड़ी गई , आगरा एक्सप्रेस-वे पर FSDA की टीम ने पकड़ा , 3 गाड़ियों में भरकर ले जाई जा रही थी पनीर , FSDA ने पनीर को जब्त कर जांच के लिए भेजा, 10 लाख 50 हजार कीमत की पनीर पकड़ी गई, मथुरा और हरियाणा से लाई जा रही थी पनीर
➡अलीगढ़ – लेखपाल ने बिना किसी सरकारी आदेश की तोड़फोड़, एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में की तोड़फोड़, मुकेश कुमार का तोड़फोड़ का कारनामा सामने आया, लेखपाल, साथी द्वारा तोड़फोड़ करने का वीडियो वायरल, लेखपाल की गलत हरकतों के कारण हुआ था ट्रांसफर, एसडीएम ने 15 अप्रैल को क्षेत्र से कर दिया था ट्रांसफर, अन्य क्षेत्र में 19 अप्रैल को निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़, गभाना तहसील के रामपुर-शाहपुर गांव का मामला
➡गाजियाबाद – मसूरी की गंग नहर में किशोरी का मिला शव, प्लास्टिक के बोरे में पानी में उतराता मिला शव, इलाके में सनसनी, पुलिस ने शव बाहर निकाला, मृतका की उम्र लगभग 16 साल बताई जा रही है, किशोरी की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, शव बाहर से पानी में बहकर आने की आशंका , पुलिस जांच, शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी, मसूरी थाना क्षेत्र के गंग नहर का मामला
➡चित्रकूट– शराबी पुलिस कर्मियों द्वारा छात्र को पीटने का मामला, शराबी पुलिस कर्मियों ने BJP नेता के बेटे को पीटा, संदीप त्रिपाठी के बेटे को चौराहे से लेकर थाने में पीटा, परिजनों ने बंद कर थर्ड डिग्री देने का लगाया आरोप, पिटाई से छात्र का हाथ टूटा, पुलिस ने नहीं कराया मेडिकल, आरोपी शराबी पुलिस कर्मियों पर अब तक कारवाई नहीं, CO मऊ यामीन अहमद, मऊ थाना प्रभारी विनोद राय पर आरोप
➡देवरिया– पत्नी ने बॉयफ्रेंड भांजे के साथ मिलकर हत्या की, नौशाद की लाश सूटकेस में पैक कर 50 KM दूर फेंकी, नौशाद सऊदी अरब में रहकर कमाता था, इस दौरान पत्नी के भांजे से अवैध संबंध हो गए, एक हफ्ते पहले नौशाद सऊदी से लौटा तो मार डाला, पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए सूटकेस में शव भरा, पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया, प्रेमी भांजा फरार, पकड़ी पटखौली के पास खेत में फेंका था नौशाद का शव, मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव की वारदात
➡हापुड़ – मामूली विवाद में 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ, झगड़े के दौरान कई राउंड हुई फायरिंग, फायरिंग होने से गांव में भगदड़, कई घायल, चार थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, थाना सिंभावली के गांव सेना का मामला
➡बरेली– बिल्ली के कबूतर खाने से युवक नाराज , युवक ने बिल्ली की कुचलकर की हत्या, बिल्ली को ईंट से कुचलने का वीडियो आया, घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार, कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी गांव का मामला
➡महराजगंज– 5 वर्षीय मासूम से बच्चों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, 10 साल के बच्चों ने किया प्रयास, मां ने पकड़ा, पीड़िता की मां ने रंगे हाथ पकड़कर, किया हंगामा, गांव में आई बारात देखने गई थी मासूम बच्ची, गांव के ही दो बच्चे करने लगे दुष्कर्म का प्रयास, सूचना पर मां ने पहुंचकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस दोनों को बाल सुधार गृह भेजने में जुटी, महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र की घटना
➡आगरा – भाजपा नेता ने गाड़ी में मारी टक्कर, CCTV वायरल, रेड सिग्नल तोड़ सीधे गाड़ी में टक्कर मारने का CCTV, BJP नेता की दबंगई, गाड़ी मालिक को सड़क पर पीटा, BJP महानगर अध्यक्ष के गुर्गे बताए जा रहे हैं आरोपी, मारपीट के बाद गाड़ी की चाबी लेकर भागे भाजपा नेता, आधे घंटे बाद गाड़ी की चाबी रोड पर फेंककर भागे नेता, घटना के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की बात कह रही थाना पुलिस
➡बलिया– BHU में बलिया की अर्चिता सिंह के एडमिशन का मामला, छात्र नेता प्रवीण के नेतृत्व में छात्रों ने DM को सौपा पत्र, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संबोधित कर सौंपा पत्र, अर्चिता सिंह को तत्काल एडमिशन दिलाने की मांग की, बलिया की बेटी के साथ न्याय की मांग की
➡हाथरस– चलती कार की छत पर बैठकर स्टंट का वीडियो, स्टंट करते हुए रईसजादों का वीडियो हुआ वायरल, कोई छत, कोई खिड़की से लटककर कर रहा स्टंट, सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए नजर आ रहे स्टंटबाज, हाथरस बस स्टैंड से लेकर तालाब चौराहे तक स्टंट, थाना सदर कोतवाली क्षेत्र आगरा अलीगढ़ रोड का मामला
➡आगरा – नाबालिग दलित बच्ची से दुष्कर्म का मामला, 48 घंटे के अंदर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, चाट का ठेला लगाने वाले नशेबाज ने किया दुष्कर्म, बहन संग सो रही बच्ची को उठा ले गया था दरिंदा, डीसीपी पश्चिमी ने खुलासे के लिए बनाई थी 5 टीमें, दिन रात छानबीन के बाद पुलिस को मिली सफलता, मुखबिर की सूचना पर खेरागढ़ लाल चौराहे से गिरफ्तार
➡अमेठी– तहसील प्रशासन पर भारी पड़े दबंग, काटी फसल, राजस्व टीम की रोक के बावजूद खड़ी फसल काटी, दबंगों ने काटी सरकारी जमीन में खड़ी फसल, निचले स्तर के राजस्व कर्मचारी की मिलीभगत, मौके पर डायल 112 की टीम देखकर हुई वापस, अमेठी तहसील के संग्रामपुर थाना क्षेत्र शुकुलपुर का मामला
➡बस्ती– घर के अंदर से कुंडी लगा कर चोरी की वारदात, लाखों के गहने और नगदी शातिर चोरों ने पार की,. क्षेत्र के चार से पांच घरों को चोरों ने बनाया निशाना, मौके पर पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे , मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल गांव घटना
➡दिल्ली- दिल्ली के लिए मेयर, डिप्टी मेयर प्रत्याशी घोषित, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने की घोषणा , सरदार राजा इकबाल सिंह मेयर प्रत्याशीजय भगवान यादव डिप्टी मेयर प्रत्याशी घोषित, मेयर चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन
➡दिल्ली– सिविल सेवा दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, लोक सेवकों को संबोधित कर रहे पीएम मोदी, हमारी पॉलिसी पुराने ढर्रे पर नहीं चल सकती-PM, ‘विकसित भारत के लिए हर क्षण काम करना है’, विकास रथ के हर चक्र को मिलकर चलाना है-PM, सिर्फ भाग्य के भरोसे सफलता नहीं मिलती- PM
ये भी पढ़ें MP: गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक के साथ हैवानियत, तलवार से काटा प्राइवेट पार्ट












