औद्योगिक आस्थान उपकेंद्र पर धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती
संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा। में 33/11 केवी औद्योगिक आस्थान उपकेंद्र पर बुधवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
अवर अभियंता ललित कुमार राना और टीजी-टू असीम शर्मा ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर फूल चढ़ाकर पूजा की। इसके साथ ही उपकेंद्र में लगे विद्युत उपकरणों और मशीनरी की भी पूजा-अर्चना की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से विभाग की तरक्की और सभी कर्मचारियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा के महत्व और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती श्रम, तकनीक और निर्माण से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है। इस अवसर पर उपकेंद्र के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।












