यूपी पुलिस के 715 जांबाजों को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा सम्मान, लखनऊ में सजेगा शौर्य का मंच

यूपी पुलिस के 715 जांबाजों को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा सम्मान, लखनऊ में सजेगा शौर्य का मंच

संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा 

लखनऊ / उत्तर प्रदेश गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के गौरवशाली अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और साहस के लिए पहचाने जाने वाली यूपी पुलिस के 715 पुलिस कर्मियों को इस वर्ष उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा जाएगा। राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में इन पुलिस कर्मियों के नाम की घोषणा की गई है, जिन्हें उनके सराहनीय कार्यों और विभाग के प्रति अटूट समर्पण के लिए यह प्रतिष्ठित मेडल प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जा रहा है जिन्होंने सेवा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मेडल पाने वालों की सूची में आईपीएस अधिकारियों से लेकर इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल तक शामिल हैं शौर्य और समर्पण की जीत, 26 जनवरी को परेड और झंडारोहण के पश्चात इन वीरों को मेडल से विभूषित किया जाएगा, जो पूरे पुलिस विभाग के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने सभी सम्मानित होने वाले कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि, यह सम्मान केवल एक मेडल नहीं है, बल्कि रात-दिन जनता की सेवा में लगे हमारे सिपाहियों की मेहनत का फल है। इससे पूरी फोर्स का मनोबल बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें संग्रामगढ़ पुलिस ने पॉक्सो मामले के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें