नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

संवाददाता योगेन्द्र सिंह. एटा। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। नौकरी लगाने का लालच देकर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0– 584/2025, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त अखिलेश तिवारी पुत्र सुरेन्द्र तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को धोखा दिया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

अखिलेश तिवारी पुत्र सुरेन्द्र तिवारी

निवासी – मकान संख्या 72, वरगदवा, पोस्ट माधोपुर,

थाना घुघली, जिला महराजगंज।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

प्र0नि0 श्री प्रेमपाल सिंह

निरीक्षक श्री अब्दुल कादिर

का0 कुलदीप

का0 करनपाल

ये भी पढ़ें यूपी पुलिस के 715 जांबाजों को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा सम्मान, लखनऊ में सजेगा शौर्य का मंच

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया