शराब की लत ने ली युवक की जान: पत्नी से विवाद के बाद फंदे पर झूला तीन बच्चों का पिता

शराब की लत ने ली युवक की जान: पत्नी से विवाद के बाद फंदे पर झूला तीन बच्चों का पिता

संवाददाता: अश्विनी कुमार, हाथरस

हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के परसारा गांव में देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 32 वर्षीय युवक शशि कपूर पुत्र प्रताप सिंह ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर चंदपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, शशि कपूर पल्लेदारी का काम करता था। बीते कुछ समय से वह अत्यधिक शराब पीने का आदी हो गया था, जिसके चलते परिवार में आए दिन कलह होती रहती थी। बताया गया कि घटना से एक दिन पहले भी उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। परिजनों का कहना है कि झगड़े के बाद शशि कपूर देर रात कमरे में चला गया और सुबह जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो वह फंदे से झूल रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। शशि कपूर अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है।

गांव में इस घटना से शोक की लहर है, वहीं परिजन बदहवास हैं और बार-बार रो-रोकर बेहोश हो रहे हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal