बारात की खुशियां ग़म में बदल गईं: हाथरस में करंट लगने से युवक की मौत, टूटा तार बना हादसे की वजह

बारात की खुशियां ग़म में बदल गईं: हाथरस में करंट लगने से युवक की मौत, टूटा तार बना हादसे की वजह

संवाददाता अश्विनी कुमार

हाथरस। जिले के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के नगला महासिंह गांव में रविवार को शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। भतीजे के बेटे की बारात में शामिल होने जा रहे 35 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र बसंत लाल की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।               टूटे तार पर पड़ा पैर, मौके पर मौत
गांव से नवीन की बारात अलीगढ़ जा रही थी। इसी दौरान गली में एक टूटा हुआ बिजली का तार पड़ा था। अचानक हाई टेंशन लाइन से उस तार में करंट प्रवाहित हो गया। धर्मेंद्र का पैर जैसे ही तार पर पड़ा, वह तेज करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शादी की धुनें थमीं, मातम छा गया
घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। जहां कुछ देर पहले शादी के गीत और ढोलक की थाप गूंज रही थी, वहीं अब मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद कुछ लोग ही बारात लेकर अलीगढ़ जा पाए, जबकि बाकी गांव में ही रुक गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच के आदेश
सूचना मिलते ही सिकंद्राराऊ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और विद्युत विभाग को लाइन की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
धर्मेंद्र अपने पीछे तीन छोटे बच्चों और परिवार को छोड़ गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि अगर तारों की मरम्मत समय पर की गई होती, तो यह हादसा टल सकता था। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया