पूर्व प्रधान ने वर्तमान प्रधान पर की फायरिंग

पूर्व प्रधान ने वर्तमान प्रधान पर की फायरिंग

संवाददाता पंकज मिश्रा

मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम गंगशी में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के वर्तमान प्रधान पर पूर्व प्रधान ने फायरिंग कर दी। बताया गया कि वर्तमान प्रधान यतेन्द्र कुमार रविवार की देर शाम पड़ोसी गांव में एक गमी अपने मित्र के साथ स लौट रहे थे। तभी रास्ते में पूर्व प्रधान ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली यतेन्द्र कुमार को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। यतेन्द्र कुमार ने तत्काल मामले की सूचना थाना दन्नाहार पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर लिया है। वर्तमान प्रधान ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

???? घटना स्थल: ग्राम गंशई, थाना दन्नाहार, मैनपुरी
???? पीड़ित: यतेन्द्र कुमार (वर्तमान प्रधान)

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal