युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का किया प्रयास
संवाददाता पंकज मिश्रा
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रतनपुरा निवासी 19 वर्षीय युवती बुलबुल पुत्री उदयवीर ने किसी बात से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवती का उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार बुलबुल पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से तनाव में थी, हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल डॉक्टरों ने युवती की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है, परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












