इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी घर टूटने की वजह: चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति और मासूमों की आंखों में आंसू।

इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी घर टूटने की वजह: चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति और मासूमों की आंखों में आंसू।

संवादाता अमन अहमद।

एटा/अलीगंज। एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बने संबंधों के चलते प्रेमी संग घर छोड़कर चली गई। महिला को पुलिस ने बरामद कर सोमवार को एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता के समक्ष पेश किया, जहां उसने अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, झकरई गांव निवासी भूप सिंह की पत्नी मनीषा (25) करीब 25 दिन पहले यानी 10 अक्टूबर को लापता हो गई थी। पति ने अलीगंज कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद मनीषा को बदायूं निवासी मुकेश यादव के साथ बरामद किया। पूछताछ में मनीषा ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर मुकेश से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। एसडीएम के सामने मनीषा ने अपने पति पर शराब पीने, जुआ खेलने और घर में गलत संगति रखने के आरोप लगाए। उसने कहा कि वह अब अपने प्रेमी मुकेश के साथ रहना चाहती है और पति के पास वापस नहीं जाएगी। मनीषा ने अपने चारों बच्चों—निखिल (7), प्राची (5), सचिन (3) और विहान (2)—को भी साथ ले जाने से इनकार कर दिया। मां के इनकार के बाद मासूम बच्चे रोते-बिलखते रहे, लेकिन मनीषा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ससुर हंसराज ने कहा कि बहू ने मोबाइल की दोस्ती में पूरा घर उजाड़ दिया है। पति भूप सिंह का कहना है कि वह खेती-किसानी कर परिवार पालता था, पर पत्नी ने इंस्टाग्राम पर बनी दोस्ती के चलते सब कुछ छोड़ दिया।

पुलिस का कहना है कि महिला बालिग है और उसने अपनी इच्छा से प्रेमी संग रहने का निर्णय लिया है। हालांकि, बच्चों की सुरक्षा और भविष्य को देखते हुए मामला सामाजिक और कानूनी स्तर पर जांच के अधीन है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया