दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल
संवाददाता – पंकज मिश्रा
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के अंतर्गत नगला भूद, घिरोर-जसरा रोड पर रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही
आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी केंद्र गौदना पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर अंधेरा और तेज रफ्तार दुर्घटना की वजह बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।












