पानीपत बनेगा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक — गवालडा से किवाना तक निकलेगी भव्य एकता यात्रा: उपायुक्त

पानीपत बनेगा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक — गवालडा से किवाना तक निकलेगी भव्य एकता यात्रा: उपायुक्त

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 8 नवंबर को आयोजित होगी एकता यात्रा, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

जिला क्राइम रिपोर्टर: सागर गोयल  |


पानीपत: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पानीपत जिला 8 नवंबर को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनकर उभरेगा। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में बताया कि दोपहर 3 बजे ग्वालाडा (इसराना) से किवाना तक भव्य एकता यात्रा निकाली जाएगी, जिसे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सचिवालय सभागार में बीजेपी जिला अध्यक्ष दुष्यन्त भट्ट के साथ संयुक्त रूप से तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए और कहा कि यह यात्रा सरदार पटेल के आदर्शों — राष्ट्रीय एकता और अखंडता — का संदेश गांव-गांव तक पहुँचाने का मंच बनेगी।

डॉ. दहिया ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना जागृत हो। यह यात्रा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को सशक्त करेगी।” उन्होंने कार्यक्रम के आयोजनों को सुचारू और शांतिपूर्ण रूप से संचालित कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

जिले में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालयों और कॉलेजों के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। नेहरू युवा केंद्र को विद्यार्थियों के लिए टी-शर्ट और तिरंगे झंडों की व्यवस्था करने का जिम्मा सौंपा गया है।

सुरक्षा व यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को सौंपी गई है, जबकि जिला चिकित्सा अधिकारी विजय मलिक को आपात चिकित्सा व एंबुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, आरटीओ नीरज जिंदल सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखें और यात्रा में नियोजित मार्ग पर ही शामिल हों। उपायुक्त ने कहा कि आयोजन शांतिपूर्वक और गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित कराया जाएगा, ताकि सरदार पटेल के आदर्शों का संचार व्यापक स्तर पर हो सके।

ये भी पढ़ें एटा में कार की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया