पति ने पत्नी और बेटे को घर से निकाला, अब कर रहा दूसरी शादी: शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता

पति ने पत्नी और बेटे को घर से निकाला, अब कर रहा दूसरी शादी: शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की एक महिला सोमवार दोपहर अपने 8 वर्षीय बेटे और मां के साथ न्याय की गुहार लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंची। महिला ने पति पर मारपीट कर घर से निकालने और दूसरी शादी करने की तैयारी का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले मिरहची थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। प्रारंभिक वर्षों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद पति का व्यवहार बदल गया। लगभग ढाई महीने पहले उसने अपने बेटे समेत उसे घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। महिला का कहना है कि अब उसका पति दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। विरोध करने पर उसे धमकियां दी जा रही हैं। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

इस संबंध में कोतवाली देहात प्रभारी जितेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal