धार्मिक स्थल के पास बाउंड्रीवाल तोड़ने पर वार्ष्णेय समाज में रोष, पुलिस जांच में जुटी।

धार्मिक स्थल के पास बाउंड्रीवाल तोड़ने पर वार्ष्णेय समाज में रोष, पुलिस जांच में जुटी।

संवादाता अमन अहमद।

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र की पुरानी बस्ती में धार्मिक स्थल के सामने बनी बाउंड्रीवाल तोड़े जाने से वार्ष्णेय समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। समाज के लोगों ने मंगलवार को कोतवाली नगर पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत में बताया गया कि मोहल्ले के ही सागर जैन पुत्र सत्येंद्र जैन ने कब्जे की नीयत से एक प्रॉपर्टी की बाउंड्रीवाल तोड़ दी। वार्ष्णेय समाज के अध्यक्ष धीरेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि मंदिर के सामने की यह भूमि धार्मिक आयोजनों के लिए उपयोग में लाई जाती है। यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, लेकिन अब इस घटना से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

सूचना पर कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाथरूम की दीवार तोड़े जाने की बात सामने आई है। मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal