बाजार से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल: रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई दुर्घटना, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

बाजार से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल: रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई दुर्घटना, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। सोमवार देर शाम एटा में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब वह बाजार से खरीदारी कर पैदल अपने घर लौट रहा था। घायल को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम विरामपुर निवासी अंशु उर्फ आशीष (पुत्र दीपू) सोमवार देर शाम एटा से खरीदारी करने के बाद पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज महाराणा प्रताप चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अंशु उर्फ आशीष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपनी गाड़ी से जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।

परिजनों के अनुसार, अंशु उर्फ आशीष रोजाना की तरह बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायल की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal