पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने निगली नशीली दवा: गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती, उपचार जारी

पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने निगली नशीली दवा: गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती, उपचार जारी

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने नशीली दवा का अधिक मात्रा में सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे गंभीर अवस्था में एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। यह घटना कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय गोविंद पुत्र उजागर सिंह, निवासी कल्याणपुर पथ रउआ, थाना कुरावली, ने सोमवार देर शाम पारिवारिक विवाद के बाद नशे की दवाइयों का अत्यधिक सेवन कर लिया। इसके कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वह अर्धबेहोशी की हालत में पहुंच गया। परिजनों ने तत्काल उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वर्तमान में गोविंद का उपचार मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।
परिजनों ने बताया कि घर में पत्नी से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद गोविंद ने आवेश में आकर यह कदम उठा लिया।

पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal