शादी की दावत में जा रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर: गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान
एटा। मारहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नगला कोठी गांव निवासी 48 वर्षीय महावीर पुत्र कुमारपाल सिंह शादी की दावत में शामिल होने जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महावीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गांव नगला कोठी के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महावीर सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही बाइक ने अनियंत्रित होकर उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल एम्बुलेंस से वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज, एटा ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया है।
घायल महावीर ने बताया कि वह पास के नगला गोकनी गांव में एक लड़की की शादी की दावत में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।












