मोहर घाट पर भव्य गंगा आरती, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति
जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।
एटा जिले के काली नदी स्थित मोहर घाट पर मंगलवार शाम गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, एसएसपी श्याम नारायण सिंह, डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्रा, भाजपा नेता डॉ. दिनेश वशिष्ठ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। गंगा आरती के दौरान मंत्रोच्चार, दीप प्रज्ज्वलन और भक्ति संगीत से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था और संस्कारों को मजबूत करते हैं। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। आयोजन समिति ने बताया कि मोहर घाट को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास जारी हैं। श्रद्धालुओं ने दीप प्रवाहित कर मां गंगा से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।












