एटा में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) का शुभारंभ — घर-घर जाकर मतदाता विवरण का सत्यापन प्रारंभ

एटा में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) का शुभारंभ — घर-घर जाकर मतदाता विवरण का सत्यापन प्रारंभ

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा, 04 नवम्बर 2025 (सू0वि0)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज जनपद एटा में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) का शुभारंभ किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के दिशा-निर्देशानुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर 103-अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी जगमोहन गुप्ता ने स्वयं मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए और कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सहायक अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा प्रत्येक घर तक पहुँचकर मतदाता विवरण एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि पात्र मतदाताओं को जोड़ा जा सके और अपात्र नामों को सूची से हटाया जा सके। यह विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 जनवरी 2026 की पात्रता तिथि के आधार पर संचालित किया जा रहा है। जिले की सभी चार विधानसभाओं में BLO मतदाताओं के विवरण का सत्यापन कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस कार्य में लगे अधिकारियों से कहा कि यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है, क्योंकि इसी के आधार पर शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करें।

उन्होंने यह भी कहा कि शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष निर्वाचन की आधारशिला है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि जनपद एटा में निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाया जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया