ट्रैफिक पुलिस की सख्ती में 108 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹1.54 लाख जुर्माना वसूला

ट्रैफिक पुलिस की सख्ती में 108 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹1.54 लाख जुर्माना वसूला

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जिला यातायात पुलिस द्वारा 4 नवम्बर को सहायक श्यामनारायण सिंह के निर्देशन में विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मोदीफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न सहित अन्य यातायात नियम तोड़ने वाले वाहनों की गहन जांच की। जांच के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारियों के साथ बाइक चलाने, बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म, बिना हेलमेट, और ओवरस्पीडिंग जैसे मामलों में कुल 108 चालान किए गए। इनसे कुल ₹1,54,000 का जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा वाहन में अनधिकृत बदलाव न करें। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात अनुशासन बनाए रखना है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal