एटा व्यापार मंडल ने नशे के बढ़ते कारोबार पर जताई चिंता, सीएम योगी से की सख्त कार्रवाई की मांग

एटा व्यापार मंडल ने नशे के बढ़ते कारोबार पर जताई चिंता, सीएम योगी से की सख्त कार्रवाई की मांग

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा, 4 नवम्बर 2025 – उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल (बी.एस.) जनपद एटा ने जिले में तेजी से फैल रहे नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी नाराज़गी जताई है। मंडल के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता सहित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में कहा कि शहर के कई इलाकों—शिकोहाबाद रोड, बैंक कॉलोनी रोड और गंज क्षेत्र—में कुछ मेडिकल स्टोर खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। इससे युवाओं, विशेषकर छात्रों और महिलाओं में नशे की प्रवृत्ति चिंताजनक रूप से बढ़ रही है। मंडल ने मांग की है कि दोषी दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसे मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस तत्काल निरस्त किए जाएं। साथ ही, पुलिस गश्त बढ़ाकर इन अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की अपील भी की गई है ताकि शहर का सामाजिक वातावरण सुरक्षित और स्वस्थ बना रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal