देवर ने भाभी को चाकू मारकर किया घायल: एटा में घरेलू विवाद बना खूनी झगड़े की वजह, सास और देवरों पर भी मारपीट का आरोप

देवर ने भाभी को चाकू मारकर किया घायल: एटा में घरेलू विवाद बना खूनी झगड़े की वजह, सास और देवरों पर भी मारपीट का आरोप

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान 

एटा। जिले के सकरौली थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव में सोमवार दोपहर घरेलू विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में 27 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके पेट में पांच टांके आए हैं। घायल वर्षा पत्नी पवन कुमार ने बताया कि विवाद उसकी ननद के दूसरे व्यक्ति के साथ रहने को लेकर शुरू हुआ था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो देवर जीतू, सास मीरा, देवरानी पूजा, अजय और बॉबी ने उनके पति के साथ मारपीट की। झगड़े के दौरान देवर जीतू ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी (सीओ) जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायल महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था, जो सोमवार को बढ़कर हिंसक झगड़े में बदल गया। घायल वर्षा की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal