शादी समारोह में जा रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर: गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार

शादी समारोह में जा रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर: गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। जिले के मारहरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। नगला कोठी गांव निवासी महावीर पुत्र कुमारपाल सिंह शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा नगला कोठी गांव के समीप हुआ। टक्कर लगते ही महावीर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से घायल को एटा के वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। जानकारी के अनुसार, महावीर नगला गोकनी गांव में एक लड़की की शादी की दावत में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अचानक पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजनों ने बताया कि महावीर की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, लेकिन यातायात विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में गति नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal