वाहन चेकिंग के दौरान कुसमरा पुलिस ने बाइक सवार युवक से की मारपीट, वीडियो वायरल

वाहन चेकिंग के दौरान कुसमरा पुलिस ने बाइक सवार युवक से की मारपीट, वीडियो वायरल

संवाददाता – पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद के थाना किशनी क्षेत्र के कुसमरा चौकी अंतर्गत यादवनगर चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक को पुलिस ने रोककर कागज़ मांगे, जिस पर युवक ने कहा कि अगर कागज़ नहीं हैं तो चालान कर दीजिए, लेकिन चालान करने की बजाय पुलिसकर्मियों ने युवक से मारपीट शुरू कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में सिपाहियों ने युवक को सड़क पर पीटा और बाद में उसे सरकारी वाहन में डालकर चौकी ले गए। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पीड़ित युवक का आरोप है कि उसने किसी तरह का विरोध नहीं किया था, फिर भी पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया और उसे घायल कर दिया। घटना के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

स्थान: किशनी क्षेत्र, कुसमरा यादवनगर चौराहा, मैनपुरी
घटना: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा युवक की पिटाई
स्थिति: वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal