चारा मशीन से दर्दनाक हादसा: किशोर का हाथ कटकर अलग, एटा के नगला शरद में मचा कोहराम

चारा मशीन से दर्दनाक हादसा: किशोर का हाथ कटकर अलग, एटा के नगला शरद में मचा कोहराम

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। जिले की अलीगंज तहसील के नगला शरद गांव में शुक्रवार को चारा काटते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। 16 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र जय सिंह का हाथ चारा मशीन में फंसकर कट गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल अनुज को आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अनुज अपने घर के पास पशुओं के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और कुछ ही सेकंड में उसकी पूरी भुजा अलग हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल मशीन बंद की और घायल किशोर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।परिजनों का कहना है कि अनुज रोजाना की तरह चारा काट रहा था, लेकिन शुक्रवार को मशीन में किसी तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि गांवों में चारा मशीन चलाते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होते। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा मशीनों के सुरक्षित संचालन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

इस हादसे के बाद पूरे नगला शरद गांव में मातम छाया हुआ है। ग्रामीण अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं और अनुज की जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal