नौकरी के नाम पर 17 लाख रुपए की ठगी, अधिवक्ता पर गंभीर आरोप

नौकरी के नाम पर 17 लाख रुपए की ठगी, अधिवक्ता पर गंभीर आरोप

संवाददाता : पंकज मिश्रा

मैनपुरी – जनपद मैनपुरी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने मैनपुरी दीवानी के अधिवक्ता पर 17 लाख रुपए हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने एसपी मैनपुरी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पूरा मामला मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी का है। यहां के रहने वाले मोहित प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह ने बताया कि उन्होंने नौकरी दिलाने के भरोसे पर दीवानी में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता संतोष कुमार को कुल 17 लाख रुपए दिए थे। पीड़ित के अनुसार, यह पैसा उन्होंने जनपद हाथरस में अपनी कृषि भूमि बेचकर अधिवक्ता को दिया था। मोहित प्रताप सिंह का आरोप है कि अधिवक्ता संतोष कुमार ने यह धनराशि अपने और अपनी पत्नी के संयुक्त बैंक खाते (ज्वाइंट अकाउंट) में उनके हाथों से ही जमा करवाई थी। पीड़ित के पास उक्त जमा की रसीदें और संबंधित साक्ष्य मौजूद हैं। काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो अधिवक्ता ने टालमटोल शुरू कर दी। आखिरकार, ठगी से परेशान होकर पीड़ित ने एसपी मैनपुरी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है।

अब देखना यह होगा कि पुलिस इस गंभीर प्रकरण में क्या कार्रवाई करती है।
पीड़ित का कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह उच्चाधिकारियों से भी शिकायत करेगा!

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया