थाना समाधान दिवस पर एसएसपी ने सुनीं फरियादें, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश

थाना समाधान दिवस पर एसएसपी ने सुनीं फरियादें, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह द्वारा शनिवार को थाना कोतवाली नगर पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। एसएसपी ने एक-एक प्रकरण का धैर्यपूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित व पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का तेजी से निपटारा करना है, जिससे लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो। भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, अवैध कब्जों से जुड़े मामलों पर प्राथमिकता से सुनवाई की गई। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित हो।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौजूद रही। एसएसपी ने उपस्थित जनता को भरोसा दिलाया कि प्रत्येक वैध शिकायत पर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें